लोकसभा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा इस समय कर्नाटक में है। यहां यात्रा को बुजुर्गों से लेकर हर उम्र के लोगों का साथ मिल रहा है। राहुल की इस यात्रा में बच्ची समेत हजारों लोग शामिल हो रहे है। इस बीच, सोमवार को एक लड़की अपने भाई के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल हुई। हालांकि, यात्रा के दौरान वो फूट-फूटकर रोने लगी। अब कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी वजह बताई है।