जीडीपी के नए आंकड़ों ने खलबली मचा कर रख दी है। कांग्रेस ने तो सीधे-सीधे आंकड़े देने वाले संस्थान पर ही सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद मोर्चा संभाला वित्त मंत्री अरुण जेटली ने। वित्त मंत्री ने कहा कि सीएसओ यानी केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय एक विश्वसनीय संस्थान है जिसका वित्त मंत्रालय से कोई लेना-देना नहीं है।