भोपाल के कबाड़खाने के एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। ये आग देर रात करीब 2 बजे लगी । कचरे में लगी आग ने देखते ही देखते अपने आस पास की भी कई फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए 30 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची । भयंकर आग को देखते हुए आसपास के घरों को भी खाली करा लिया गया। इस आग से भारी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।