महाराष्ट्र के थाणे में पुलिस ने एक फर्जी वीजा रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह फर्जी पासपोर्ट और वीजा के जरिए लोगों को दुबई और कुवैत जाने का झांसा देते थे। पहले ये लोगों को वहां काम दिलाने का भरोसा दिलाते फिर उनसे पासपोर्ट और वीजा के नाम पर तगड़ी रकम वसूलते।