फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Kathawachak Controversy: अखिलेश यादव ने ब्राह्मणों का किया बहिष्कार, आजमगढ़ का बदला?

Sun, 06 Jul 2025 06:30 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह प्रवेश में पूजा-पाठ कराने वाले पांच ब्राह्मणों को समाज से बहिष्कृत करने का एलान किया गया है। यह घोषणा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की शनिवार को बड़ा गणेश मंदिर प्रांगण में बुलाई गई आपात बैठक में की गई। महासभा ने इन कर्मकांडी ब्राह्मणों के व्यवहार को ब्राह्मण समाज के लिए कलंक बताते हुए निंदा की है। महासभा की ओर से जारी तीन बिंदुओं में स्पष्ट रूप से कहा गया कि इन पांचों ब्राह्मणों का पूर्ण रूप से सामाजिक बहिष्कार हो। कोई भी कर्मकांडी ब्राह्मण इन व्यक्तियों को अपने धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल न करे।

समस्त सनातन समाज इनसे किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ अथवा कर्मकांड न कराए।महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज की गरिमा, आस्था और मूल्यों के खिलाफ जाकर निजी लाभ के लिए काम करने वाले ऐसे लोगों को चेतावनी देना आवश्यक है। इस निर्णय का उद्देश्य सनातन धर्म की मर्यादा और ब्राह्मणिक परंपराओं की गरिमा को बनाए रखना है। जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने समस्त ब्राह्मण एवं सनातन धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे इन व्यक्तियों का बहिष्कार कर समाज को मर्यादित दिशा प्रदान करें।

इस दौरान उपेंद्र मिश्रा, पंचानन तिवारी, गोविंद दुबे, विवेकानंद परासर, श्रीराम मिश्रा व प्रियम उपाध्याय सहित आदि लोग उपस्थित थे। इससे पहले 3 जुलाई को इटावा कांड के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित ब्राह्मण विरोधी बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में व्यापक रोष देखने को मिला था। पूरे उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोग सपा प्रमुख के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को अखिलेश यादव के आजमगढ़ आगमन से पहले जिले भर में ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर काला झंडा लगाकर विरोध दर्ज कराया।अखिलेश यादव बुधवार को आजमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज स्थित अपने नवनिर्मित आवास और कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें