जम्मू-कश्मीर के पुंछ में रविवार सुबह आतंकियों ने मिनी सचिवालय के पास सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया जबकि दो जवान घायल हैं। आपरेशन को लंबा खिचता देख सेना ने हेलीकाप्टर की मदद से मुठभेड़ स्थल पर सेना की 9 पैरा बटालियन को उतारा गया है। कमांडो इमारत के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। इमारत के अंदर से ब्लास्ट हुआ है हालांकि अभी किसी भी आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।