फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Election Date Announced: छठ के बाद, दो चरणों में होगी बिहार में वोटिंग

Mon, 06 Oct 2025 05:42 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई। चुनाव आयोग ने वोटिंग की तारीखों का एलान कर दिया। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। चुनाव आयोग ने आज  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस आज शाम 4 बजे हुई।  चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग लागू की जाएगी। जब मतदाता वोट डालने जाएंगे, तो उन्हें ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी रंगीन तस्वीरें दिखाई देंगी। मतदाता पर्ची पर भी बड़े अक्षरों में नाम छपे होंगे, ताकि मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र ढूंढने में आसानी हो। मतदाताओं को अब मतदान केंद्रों के बाहरी क्षेत्र में अपने मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, ये सुविधा पहली बार शुरू की जा रही है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की धांधली नहीं चलेगी। इसी दौरान उन्होंने ये भी कहा कि इस बार वोटिंग के दौरान कई सुविधाएं वोटर्स को दी गई हैं।  चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग लागू की जाएगी। जब मतदाता वोट डालने जाएंगे, तो उन्हें ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी रंगीन तस्वीरें दिखाई देंगी। मतदाता पर्ची पर भी बड़े अक्षरों में नाम छपे होंगे, ताकि मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र ढूंढने में आसानी हो। मतदाताओं को अब मतदान केंद्रों के बाहरी क्षेत्र में अपने मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें