शनिवार सुबह भारत-चीन सीमा पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। चीन के कब्जे वाले तिब्बत का एक बड़ा इलाका इस भूकंप की चपेट में आया है। भूकंप सुबह चार बजे आया था और इसके केंद्र से भारत का जो सबसे नजदीक स्थान है उसकी दूरी 150 किलोमीटर है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस भूकंप ने कितना नुकसान पहुंचाया है।