भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात अफगानिस्तान के मंत्री से हुई। इस दौरान मंत्री मुत्ताकी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद पर बड़ी बात कही। दोनों नेताओं ने ये बैठक 10 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद हाउस में की. दरअसल मुत्ताकी का भारत दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक है. इस वक्त दोनों की मुलाकात से भारत-अफगानिस्तान की नजदीकी से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. पड़ोसी देश की तरफ से मुत्ताकी की भारत यात्रा को लेकर अजीबो गरीब बयान दिए जा रहे हैं। एस. जयशंकर और मुत्ताकी के बीच हुई इस बैठक में सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार समेत अन्य द्विपक्षीय मसले पर बातचीत हुई. इस दौरान मंत्री मुत्ताकी की ओर से तालिबान सरकार को मान्यता देने की मांग की गई।