फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E20 Petrol Problems: E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की ये बड़ी अपील!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 08 Jul 2026 03:43 PM IST

E20 Petrol Problems: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल के अनुसार, देश में लगभग 22 करोड़ दोपहिया वाहन और करीब आठ करोड़ कारें ऐसी हैं, जिनके लिए ई-20 उपयुक्त नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त तैयारी के पूरे देश में ई-20 लागू करने से करोड़ों वाहन मालिकों के सामने आर्थिक जोखिम खड़ा हो सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर मोदी जी से जनता की उस मांग को मानने का आग्रह करता हूं जिसमें उन्हें एक विकल्प देने की बात कही गई है, जिसके तहत पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग कीमतों पर ईंधन के सभी प्रकार (जैसे E20, E10 या E0) उपलब्ध हों।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें