फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehara 2025: दशहरा मनाने की देशभर में धूमधाम से तैयारी

Thu, 02 Oct 2025 11:36 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व मनाने के लिए पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभर में धूमधाम से दशहरा मनाने की तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार भी दशहरा पर्व पर राजनीतिक और फिल्मी सितारों की चमक देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अलग-अलग जगहों पर रामलीला मंचन देखने पहुंचेंगे।

इस बार कोटा में बनाए गए रावण के पुतले में कुछ अलग प्रकार की कलाकारी की गई है। इसी कारण पुतला बारिश के बावजूद भी पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर रहा। बता दें कि अम्बाला के कारीगर तेजेन्द्र चौहान और उनकी 25 सदस्यीय टीम ने चार महीने मेहनत कर यह पुतला तैयार किया है। साथ में रावण के दोनों ओर 60 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी लगाए गए हैं।

बरेली में दशहरा पर बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शहर में रूट डायवर्जन लागू हो गया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि दशहरा मेला और रावण दहन कार्यक्रमों के समापन तक बदली हुई यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रोडवेज बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा।

बरेली जिले में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दशहरा और इसके बाद जुमा को देखते हुए चौकसी और बढ़ा दी गई है। शहर के हालात देखते हुए दूसरे जिलों से आई पुलिस को चार अक्तूबर तक रोक लिया गया है। फिलहाल करीब आठ हजार पुलिसकर्मी व अधिकारी जिले में तैनात हैं। इनमें करीब छह हजार की तैनाती शहर में ही है। दशहरा पर लगने वाले मेलों में भीड़ देखते हुए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों व मिश्रित आबादी में सुरक्षा बढ़ाई गई है, ऐसी जगह ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें