अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर कर मीडिया में अपनी छवि को लेकर बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच अपने राजनीतिक जीवन के पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था तो मीडिया 5-6 साल तक उनकी प्रशंसा करता रहा। राहुल ने कहा कि 'मीडिया 24 घंटे मेरी वाह-वाह करते नहीं थकता था लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ कि सब बदल गया।