सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार सुबह कुछ ऐसा हुआ कि प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ नाराज हो उठे। उन्होंने प्रक्रिया से खिलवाड़ की कोशिश करने वाले एक वकील को फटकार लगा दी। सीजेआई चंद्रचूड़ ने नाराजगी जाहिर करते हुए वकील से कहा कि 'मेरे अधिकार के साथ खिलवाड़ मत करो।'