फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIG Harcharan Singh Bhullar: लाखों लेते CBI का एक्शन, पंजाब में DIG अरेस्ट | CBI

अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Oct 2025 11:24 PM IST

पंजाब में CBI ने एक बड़ी कार्रवाई की. बड़े अधिकारी पर एक्शन लिया है खबरों की मानें तो  IPS अधिकारी और रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि DIG ने एक स्क्रैप कारोबारी से 5 लाख रुपए महीने की रिश्वत मांगी थी. कारोबारी ने इसकी शिकायत CBI से की, जिसके बाद CBI ने हरचरण सिंह भुल्लर को ट्रैप करना शुरू किया. गुरुवार को जब भुल्लर अपने ऑफिस में कारोबारी से रिश्वत ले रहे थे, तब CBI ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया।  सीबीआई ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत मामले में वीरवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डीआईजी ने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख की रिश्वत मांगी थी। डीआईजी भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीआईजी भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं। CBI ने ट्रैप लगाकर DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सेक्टर-21 चंडीगढ़ से 8 लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा। DIG हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए कृष्णू को शुक्रवार को CBI की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जहां सीबीआई दोनों के रिमांड की मांग करेगी। खबरों की मानें तो CBI चंडीगढ़ की 8 टीमों ने मामले में वीरवार को अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर रेड की। डीआईजी भुल्लर के ऑफिस, घर, फार्म हाउस और अन्य ठिकानों को सीबीआई ने खंगाला। मोहाली स्थित कॉम्पलेक्स ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 के मकान नंबर-1489 में सीबीआई की टीम सुबह से रिश्वत के मामले में जांच करती रही। सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिए कृष्णू को भी गिरफ्तार किया है, जोकि डीआईजी के कहने पर स्क्रैप डीलर से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में हर महीने मंथली वसूलने जाता था।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें