फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sahil Dhaneshra Post-Mortem Report: दिल्ली स्कॉर्पियो हादसे का सच जानते हैं क्या?

Wed, 18 Feb 2026 10:01 AM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली में द्वारका की सड़कों पर खून बिखरे थे..वो खून एक मां के अरमानों के था, वो खून एक मां के सपनों के था...वो खून एक मां के सहारे का था। एक हादसे ने एक मां के उन तमाम सपनों की आहुति दे दी जिसने उसे 23 साल तक सींचा था, एक रईसजादे की रफ्तार और सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने 23 साल के साहिल धनेश्रा की जान ले ली। ये रोजाना होने वाले हादसों जैसा है...सड़क पर होते हादसे हर दिन किसी के घर का चिराग, किसी के घर का सहारा छीन लेते हैं। साहिल अपने जन्मदिन से महज कुछ दिन पहले इस हादसे का शिकार हो गया. जिस घर में जन्मदिन के जश्न की तैयारी होनी थी, वहां मां की चीखें हैं, कभी ना भूलने वाला दर्द है। तमन्ना है कि उस रईसजादे को ऐसी सजा मिले जो किसी को ना मिली हो। जिसे स्कॉर्पियो ने साहिल की जान ली उसे एक  17 साल का लड़का चला रहा था, भारत के कानून के मुताबिक ये उम्र गाड़ी के स्टेयरिंग पर हाथ रखने की भी नहीं होती लेकिन वो 17 साल का रईसजादा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सड़क पर रील और रफ्तार का खेल खेल रहा था. स्कॉर्पियो ने पहले सामने से आ रही साहिल की बाइक को उड़ाया और फिर एक खड़ी कार से जा भिड़ी. जानिए पूरी कहानी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें