फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Restaurant Fire : गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में क्या बोला होटल मालिक? | Malviya Nagar Fire

Thu, 04 Jun 2026 12:52 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड ने 21 लोगों की जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उसके उस बयान की हो रही है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, 21 लोगों की मौत के बाद पुलिस पूछताछ में लवकेश बजाज ने जो सफाई दी, वह न केवल चौंकाने वाली है बल्कि गंभीर सवाल भी खड़े करती है। छह कमरों के लाइसेंस पर 25 से अधिक कमरों का होटल संचालित करने वाले बजाज ने कथित तौर पर कहा कि उसने नियमों की अनदेखी और सुरक्षा संबंधी खामियों को इसलिए नजरअंदाज किया क्योंकि "यह सब सामान्य है और दिल्ली में सब चलता है।" होटल मालिक का यह बयान अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है। साथ ही इसने राजधानी में भवन सुरक्षा नियमों, लाइसेंस व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें