नई दिल्ली में लाल किला मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावण दहन किया। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। रावण दहन से पहले पीएम मोदी ने कहा कि देश में उत्सव एक सामाजिक शिक्षा का प्रयास है। हमारे सभी त्यौहारों का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द को बढ़ाना है। रावण दहन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धनुष-बाण दिए गए पर जैसे ही पीएम मोदी ने कमान खींची धनुष टूट गया इसके बाद पीएम ने तीर को हाथों से फेंक कर ही रावण दहन की परम्परा को पूरा किया।