फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में गर्मी के बीच जमकर बरसे बदरा | IMD Alert | Monsoon

Mon, 07 Jul 2025 11:11 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

दिल्ली एनसीआर में मानसूर रफ्तार पकड़ चुका है। सोमवार की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। रात भर बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह भी मूसलाधार बारिश हुई। धीरे-घीरे बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 2 घंटों के दौरान पूरे दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली (30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं) गिरने की संभावना है।इस सप्ताह भी दिल्ली में मानसून मेहरबान रहेगा। ऐसे में बारिश की फुहारें रुक-रुक कर लोगों को भिगोती रहेंगी। हालांकि, शुरुआती दिन गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और आया नगर में 34.8 और पालम में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 27, रिज में 28.5 और लोधी रोड में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ।  देश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में जहां मानसूनी वर्षा बड़ी राहत लेकर आ रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में यह आफत बनकर बरस रही है। ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को हुई बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी। 20 जून से 4 जुलाई के बीच 15 दिनों में ही दोनों राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और वर्षा जनित सड़क व अन्य हादसों में मरने वालों की संख्या 77 तक पहुंच गई है। इसमें हिमाचल में 75 और उत्तराखंड में 2 मौतें शामिल हैं। 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 30 से अधिक अभी लापता हैं। अगले सात दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें