फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi CM Rekha Gupta:अब पुलिस ने तहसीन सैयद को दबोचा, CM की Z सुरक्षा वापस | Delhi

Mon, 25 Aug 2025 01:03 PM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें दी गई Z कैटेगरी की CRPF सुरक्षा वापस ले ली गई है. हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा प्रदान की थी, लेकिन अब यह जिम्मेदारी फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है. हमले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. मुख्य आरोपी राजकोट निवासी राजेश खिमजी है. बीते दिनों रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस में उनके कैंप कार्यालय में 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया था।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला करने का आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया खूंखार अपराधी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2017 में आरोपी ने मामूली झगड़े के दौरान एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसने पास में मौजूद कपड़े धोने वाली थपकी से उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया था। राजेश को 2021 में तड़ीपार कर दिया गया था। उसके खिलाफ राजकोर्ट के भक्ति नगर थाने में मारपीट, हमला करने और शराब तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। शुरुआत में पकड़े जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसका रिश्तेदार दिल्ली की जेल में बंद है। उसकी पैरवी के लिए वह मुख्यमंत्री के पास आया था लेकिन छानबीन में उसकी कहानी झूठी निकली। पुलिस रिमांड के दौरान उसने काल भैरव के सपने की बात बताकर कुत्ते के आदेश पर दिल्ली आने का खुलासा किया। अब लगातार वह पुलिस को नई-नई कहानियां सुना रहा है।


खबरों की मानें तो एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुत्तों को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पता चलने पर राजेश ने पुलिस हिरासत में खुशी जाहिर की है। उसका कहना है कि यह उसकी मेहनत का नतीजा है कि कोर्ट को इस तरह का आदेश देना पड़ा है। राजेश का दावा है कि वह राजकोर्ट में 150 से 200 कुत्तों की देखभाल करता है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने अपने परिवार को फंसाने के लिए खुद को जख्मी कर लिया था। बाद में पुलिस को झूठी कॉल कर दी थी। उसके सिर में नौ टांके लगे थे। भक्ति नगर पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की थी तो हकीकत का पता चल गया था। मामले की जांच के लिए लगातार पुलिस राजकोट पुलिस के संपर्क में है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट पहुंची थी। वहां पुलिस ने राजेश दोस्त तहसीन, जिग्नेश और चिराग समेत के पांच लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपी तहसीन उर्फ बापू को लेकर दिल्ली आ गई। तहसीन राजेश का 15 साल पुराना दोस्त है। तहसीन ने ही जी-पे से राजेश को दिल्ली में 2000 रुपये भेजे थे। इसके अलावा वह पहले भी उसे पैसे भेजता रहा है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी के दोस्त तहसीन सैयद के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें