दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है... खबर है कि यहां एक जोरदार धमाके के बाद एक मकान गिर गया। मलबे में कई लोग दब गए। जिनमें से तीन लोगों बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिलिंडर ब्लास्ट के बाद इमारत गिरी है। दमकल विभाग की पांच गाड़ी मौके पर भेजी गई हैं...
दमकल विभाग के मुताबिक, तड़के 9 बजकर 37 मिनट पर एक संदिग्ध विस्फोट और उसके बाद मकान ढहने की सूचना मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू किया जा रहा है...
बता दें कि सिलेंडर विस्फोट के बाद घर ढह गया, वहीं आप विधायक संजीव झा मौके पर पहुंचे.. और हादसे को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए ... विधायक का कहना है कि वो पहले ही गैस भरने को लेकर शिकायत कर चुके हैं...