राजधानी में रविवार से अगले छह दिन तक लोगों को बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रह सकता है। ऐसे में लोगों को वायु प्रदूषण और परेशान करेगा। उधर, शनिवार को हवा की दिशा व गति बदलने से वायु प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। हालांकि, लोगों ने खराब हवा में सांस ली।