फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence Minister's China Visit: कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर दोनों देशों में 6 साल बाद बनी सहमति।

Fri, 27 Jun 2025 11:40 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने चीन के चिंगदाओं शहर पहुंचे. उन्होंने चीन के रक्षामंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ मुलाकात की. अहम बात यह है कि इस दौरान एक खास फैसले पर सहमति बनी. राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बताया करीब छह साल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी. इस को लेकर भारत और चीन के बीच सकारात्मक बातचीत हुई. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है.

उन्होंने लिखा, ''किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत की. हमने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान किया. लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा की पुनः शुरुआत पर खुशी व्यक्त की.'' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और बेलारूस के अपने समकक्षों के साथ भी मीटिंग की इन द्विपक्षीय बैठकों में क्षेत्र में चुनौतियों और सुरक्षा खतरों के साथ-साथ रक्षा सहयोग पर बातचीत हुई. राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "चिंगदाओ में बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन के साथ अच्छी बातचीत हुई." इससे पहले राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव से मुलाकात की और रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और व्यापक सहयोग पर चर्चा की.

बता दें कि भारत का रक्षा के क्षेत्र में रूस के साथ दीर्घकालिक एवं व्यापक सहयोग है, जो दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अध्यक्षता में आईआरआईजीसी-एम एंड एमटीसी तंत्र के जरिए निर्देशित होता है.चीन के किंगदाओ में एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) के सम्मेलन में अपने समकक्ष चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की। साथ ही मधुबनी पेंटिंग भेंट की।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा कि किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत की। हमने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान किया। लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर अपनी खुशी व्यक्त की। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें