फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Shakti: अरब सागर में चक्रवात तूफान देगा दस्तक,गुजरात-महाराष्ट्र में अलर्ट जारी।

Sat, 04 Oct 2025 08:50 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

1अरब सागर में उठे चक्रवात 'शक्ति' ने गुजरात तट के पास अपने पैरों पसार लिए हैं और यह लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस तूफान को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवात 'शक्ति' अगले 24 घंटों में और अधिक प्रचंड रूप ले सकता है और इसे गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदलने की संभावना है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, यह चक्रवात द्वारका से लगभग 300 किलोमीटर पश्चिम में और पाकिस्तान के कराची से 330 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। इस समय तूफान की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात की यह दिशा पश्चिम और फिर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर है और 5 अक्तूबर तक यह अरब सागर के मध्य हिस्सों तक पहुंच सकता है।भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए चक्रवात ‘शक्ति’ को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 7 अक्तूबर तक लागू रहेगी।

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। समुद्र में लहरें बहुत ऊंची उठने की आशंका है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने बताया कि विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर कोंकण के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को आपदा प्रबंधन प्रणाली सक्रिय करने, तटीय और निचले इलाकों के लोगों के लिए निकासी योजना तैयार रखने, समुद्र यात्रा से बचने की अपील करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।अरब सागर में चक्रवात अपेक्षाकृत कम आते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां तूफानों की रफ्तार बढ़ी है।


पिछले कुछ वर्षों में अरब सागर में ताउते (2021) और बिपरजॉय (2023) जैसे तूफान बने थे, लेकिन बंगाल की खाड़ी की तुलना में अरब सागर में कम चक्रवात आते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल यह तूफान तटीय इलाकों तक नहीं पहुंच रहा है, लेकिन इसके लगातार प्रचंड रूप लेने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहना आवश्यक है।3 से 7 अक्टूबर के बीच मध्यम से उच्च स्तरीय चक्रवात की आशंका जताई गई है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें