फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर का बड़ा बयान, बोले- "पार्टी को भविष्य के लिए तैयार करेंगे"

Sun, 16 Oct 2022 06:09 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरी है। यह चुनाव पार्टी के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। हम कांग्रेस को भविष्य के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल से चुनाव नहीं हुआ। राहुल गांधी ने जब तय किया कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे तो मैंने फैसला लिया। पार्टी मुश्किल में है। कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर चले गए। वरिष्ठ नेताओं का भी भरोसा कुछ कमजोर हुआ है। देश के लिए मजबूत कांग्रेस जरूरी है। हम दिखाना चाहते हैं कि पार्टी भविष्य के लिए बदलाव आत्मसात कर सकती है। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या के बावजूद कांग्रेस ने दिखाया कि वह देश चला सकती है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें