कर्नाटक दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बच्चे की एक मिसाल देते हुए प्रधानमंत्री पर हमला बोला और कहा कि 14 साल के बच्चे को अपने धर्म का मतलब समझ आता है लेकिन देश के प्रधानमंत्री को अपने धर्म की समझ नहीं आती है। वहीं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी राहुल ने प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि देश के पीएम भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत बोलते हैं लेकिन जब कर्नाटक में कई भ्रष्ट नेताओं के साथ मंच साझा करने में भी उनको कोई परेशानी नहीं हैं। इसके साथ ही राहुल ने पीएम मोदी को डोकलाम पर घेरते हुए कहा कि चीन वहां हेलिपैड और एयरपोर्ट बना रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री चुप हैं। सुनाते हैं किस आक्रामक अंदाज में राहुल प्रधानमंत्री मोदी पर बरसे।