अगले महीने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है, लेकिन उससे पहले पार्टी में घमासान मचा हुआ है, जो खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। वहीं, राहुल गांधी भी अध्यक्ष बनने से साफ इंकार कर चुके है, जिसके बाद पार्टी ने नए चेहरे की खोज शुरु कर दी है। इन सबके बीच, अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस की बागडोर गांधी परिवार के हाथ में ही रहेगा या 25 साल बाद कोई गैर-गांधी बनेगा अध्यक्ष चर्चाओं का बाजार गर्म है।