कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद कमलनाथ अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। राजधानी नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा कि 'मैंने कहीं पढ़ा की बीजेपी के करीब 20 नेताओं के नाम रेप से जुड़े हुए हैं, इसलिए मध्य प्रदेश की जनता को ये तय करना है कि इनका नाम भारतीय जनता पार्टी होना चाहिए या बलात्कार जनता पार्टी होना चाहिए'।