कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक जारी है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। दोनों ही पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा और कांग्रेस के नेता लगातार जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टी के नेता एक दूसरे पर तीखे बयानबाजी करने का एक अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच, कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार का कहना है कि भाजपा के नेता उन पर झूठे भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। वहीं, वह कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन को अयोग्य घोषित करने की कोशिश में लगे हैं।