पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस हमलावर होती नजर आ रही है। कांग्रेस ने पीएम से रविवार को दिए अपने उस भाषण के लिए माफी मांगने को कहा जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान से मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इसे अपमानजनक बताते हुए, प्रधानमंत्री मोदी को पीएम पद की गरिमा बनाये रखने के लिए कहा।