फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने की दी सलाह

Fri, 23 Sep 2022 04:28 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मुस्लिम समुदाय तक अपनी पहुंच को आगे बढ़ाते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अपने मस्जिद और मदरसा दौरे से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित मस्जिद का दौरा किया और इसके बाद आजादपुर में मदरसा तजावीदुल कुरान का दौरा भी किया। इस दौरान उनकी ऑल इंडिया मुस्लिम इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात हुई। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने मोहन भागवत और बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने दावा किया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख के साथ बैठक पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का असर है। कांग्रेस ने भागवत से तिरंगा हाथ में लेकर देश को एकजुट करने में राहुल गांधी के साथ चलने का अनुरोध किया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें