कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के घर की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है। अमेरिका से लौटने के बाद दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा और भर्ती घोटालों के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। इसके बाद जब वह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पहुंचे तो प्रशासन ने उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी। पहले जहां उनके घर पर 11 पुलिसकर्मी तैनात थे, वहीं अब यह संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है।