त्रिपुरा में इस बार बीजेपी ने कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। इसी वजह से यहां चुनावी माहौल बेहद गर्म है। चुनाव आयोग द्वारा त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की घोषणा के 24 घंटे भीतर ही यहां ढलाई जिले के कमलपुर उपमंडल में CPI(M) और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए।