फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJP Protest: सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा, खत्म होगा अनशन? अब क्या करेंगे अभिजीत?

Wed, 22 Jul 2026 11:31 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली हाई कोर्ट की अनुमति के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

डिस्चार्ज के समय उनकी हालत स्थिर बताई गई और सभी मेडिकल रिकॉर्ड मेदांता की टीम को सौंप दिए गए। अदालत ने कहा कि वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है और उनकी लगातार मेडिकल निगरानी जरूरी है। सरकार ने भी मेडिकल सलाह के अनुरूप शिफ्टिंग पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

वांगचुक 28 जून से शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर CJP के नेतृत्व वाले आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वहीं, खबर है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक का हालचाल जाना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें