फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chirag Paswan ON NDA: NDA से अलग होने की खबरों के बीच चिराग पासवान का आया बड़ा बयान, कही ये बात!

Fri, 15 Aug 2025 04:08 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

NDA गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "किस तरीके से शब्दों को तोड़मोड़कर आपके बयान को प्रस्तुत किया जाता है आज इसका स्पष्ट उदाहरण देखने को मिल गया। मैंने क्या कहा और उन शब्दों को कैसे प्रस्तुत किया गया इसका स्पष्टीकरण कुछ चैनलों ने स्वयं दे दिया है। तो मुझे इससे ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है। मैं कई बार सोचता हूं कि इतना उत्साह मुझे NDA से अलग करने को लेकर क्यों बना रहता है ये मेरे समझ के बाहर है। मैं मानता हूं हमारे गठबंधन की मजबूती विपक्षी दलों को परेशान करती है। NDA चिराग पासवान अलग हो जाए ताकि उनकी राह आसान हो जाए क्योंकि विपक्ष जानता है कि जब तक NDA एकजूट है तब तक बिहार में विपक्ष का आना संभव नहीं है इसलिए वो हर संभव प्रयास करते हैं कि किसी भी कारण से NDA में दरारे आ जाए। आज मेरे बात को किस तरह से प्रस्तुत किया गया ये दर्शाता है कि कई लोग हैं जिनकी मंशा है कि चिराग पासवान किसी भी तरह से NDA से अलग हो जाए। मैं इस बात को स्पष्ट कर दूं कि आप वो इंटरव्यू पूरा देखें मैंने उसमें पुन: दोहराया है जब तक पीएम नरेंद्र मोदी हैं तब तक चिराग पासवान NDA से अलग होने की सोचेगा भी नहीं

एनडीए से अलग होने की खबरों के बीच अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार  की शाम अपनी प्रतिक्रिया दी है. चिराग पासवान के मुताबिक उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. चिराग ने कहा कि मैंने यह कहा था कि मैं अभी बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मैं उनका समर्थन कर रहा हूं.  चिराग पासवान के मुताबिक वे यह बात इससे पहले भी कई बार कहते रहे हैं. चिराग पासवान दिल्ली से पटना लौट रहे हैं. शुक्रवार को वे अपनी पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे. दूसरी ओर उनकी पार्टी के सांसद अरुण भारती की ओर से भी इसका खंडन किया गया है कि चिराग पासवान एनडीए से अलग हो गए हैं.

चिराग पासवान ने सफाई देकर यह तो साफ कर दिया है कि वे एनडीए में हैं और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है लेकिन सबसे बड़ी बात है कि इसकी चर्चा कैसे शुरू हुई? दरअसल एक टीवी चैनल को चिराग पासवान ने इंटरव्यू दिया. इसके बाद यहीं से एक खबर छपी कि चिराग पासवान ने यह कहा है कि वे अब एनडीए का हिस्सा नहीं हैं. देखते-देखते कई साइट पर ऐसी खबरें चलने लगीं. इसके बाद जाकर चिराग पासवान को सफाई देनी पड़ी. हालांकि जब तक चिराग पासवान ने सफाई दी उससे पहले सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई.  चिराग पासवान ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह कहा कि उन्होंने तय कर लिया है कि वे कौन सी सीट पर लड़ेंगे और कितने पर लड़ेंगे. उन्होंने होमवर्क पूरा कर लिया है. उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने पर भी कहा कि वे बिहार से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी स्तर पर इसकी चर्चा चल रही है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें