चीन में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया है कि सड़कें नदियों में बदल गई हैं, गाड़ियां खिलौनों की तरह बह रही हैं और लोगों में दहशत का माहौल है। चीन के उत्तरी हेबेई प्रांत और पूर्वोत्तर लियाओनिंग प्रांत में भीषण बाढ़ के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं और गाड़ियां बह गईं। ये चीन की सबसे भयावह बाढ़ में से एक बताई जा रही है।