फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Liquor Scam: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने क्यों पकड़ लिया?

Fri, 18 Jul 2025 06:27 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है. आज सुबह ही ED की एक टीम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया. लेकिन क्यों? आखिर ऐसा क्या मामला है कि बात गिरफ्तारी तक आ गई वो भी पूर्व सीएम के बेटे की गिरफ्तारी। दरअसल चैतन्य अपने जन्मदिन वाले दिन गिरफ्तार हुए हैं। चैतन्य बघेल का आज जन्मदिन है. आज चैतन्य बघेला को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पूर्व सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा में थे. हालांकि, ईडी की कार्रवाई के विरोध में विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया. सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विपक्ष के सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की. चलिए इस मामले को विस्तार से जानते हैं. ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले का मामला क्या है? इस पर अब तक क्या-क्या सामने आया है? प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी क्यों की? मामले में इससे पहले किन-किन बड़े नामों की गिरफ्तारी हुई है? साथ ही यह घोटाला कितना बड़ा है?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें