धनतेरस की रात मुंबई का ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस भी रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। सीएसटी के नाम से मशहूर टर्मिनस को दीपावली के लिए खास तौर से बिजली के बल्बों से सजाया गया है। रोशनी में नहाए सीएसटी को देखने के लिए रात को ही पर्यटकों का तांता लगना शुरू हो गया। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में से एक है, जिसे पहले विक्टोरिया टर्मिनस कहा जाता था।