गुजरात चुनाव में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को गेम चेंजर के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन कुछ दिनों पहले हुए सीडी कांड के बाद ऐसा माना जाने लगा था कि हार्दिक को इसका नुकसान झेलना पड़ेगा। हालांकि अब राजकोट में हुई हार्दिक की रैली ने कुछ और ही बयां किया, लगा कि सीडी कांड का हार्दिक को नुकसान नहीं बल्कि फायदा हुआ है।