CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। ताजा जानकारी के मुताबिक, बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम 15 से 20 अप्रैल 2026 के बीच घोषित कर सकता है।
कई रिपोर्ट्स में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल के आसपास जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स और नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।