शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर इलाहाबाद में बीटीसी प्रशिक्षितों ने बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में काफी संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्शन में आए लोग ‘आवाज दो हम एक हैं’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।