बिहार में एक बार फिर पेपर लीक हो गए हैं। इस मामले में स्पेशल इंवेस्टिगेटिंग टीम यानी एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। एसआईटी ने पेपर लीक मामले से जुड़े एक आरोपी अभिषेक को पटना सिटी के अगमकुंआ थाना क्षेत्र के कांटी फैक्ट्री इलाके से गिरफ्तार किया है। इसके पास से कई महत्वपूर्ण कागज भी जांच टीम के हाथ लगे हैं। इसके अलावा बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के सचिव परमेश्वर राम के घर भी छापेमारी की गई। एएसपी राकेश दुबे ने बताया कि सचिव परमेश्वर राम के घर छानबीन करने के बाद सीजर लिस्ट बनाई गई है, आगे की कार्रवाई जारी है।