फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मिला विस्फोटक ,देशभर में सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट पर

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Fri, 14 Jan 2022 07:10 PM IST

देशभर के अलग-अलग इलाकों में विस्फोटक मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग में आईईडी मिला जिसके बाद वहां बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंची। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और पंजाब को भी दहलाने की कोशिश की गई थी जो कि सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दी।
जम्मू-कश्मीर और पंजाब के इलाके से भी विस्फोटक मिलने की खबर है। देश भर की सुरक्षा एजेंसियां कई इनपुट पर पहले से ही सतर्क हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाइए कि एनएसजी की टीम भी मौके पर थी। पंजाब के गुरदासपुर में आरडीएक्स मिलने के बाद अब अमृतसर के सीमांत गांव धनोए कलां में पांच किलो आरडीएक्स मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ यह विस्फोटक पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान पंजाब को दहलाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। यह आरडीएक्स गांव की मुख्य सड़क के पास ही खेत में छुपा कर रखा गया था। श्रीनगर के नौहट्टा इलाके के ख्वाजाबाजार इलाके में शुक्रवार को संदिग्ध बैग दिखाई दिया। इसमें प्रेशर कुकर और कुछ तार दिखाई दे रहे थे। आईईडी होने के शक के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौहट्टा इलाके के ख्वाजाबाजार में तारों से लगे प्रेशर कुकर के साथ एक संदिग्ध बैग मिलने से दहशत मच गई थी।दिल्ली ,जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी कुछ इस तरह के ही विस्फोटक मिले जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटकों को निष्क्रिय कर बड़ी घटना होने से रोक ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें