महाराष्ट्र में शिंदे और ठाकरे गुट को चुनाव आयोग द्वारा अलग नाम और चुनाव चिह्न दे दिया गया है। इसके बावजूद दोनों गुटों में टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को ढाल और तलवार का चुनाव निशान दिया। इसके बाद जहां शिंदे गुट के विधायक भरत गोगावाले ने इसे परफेक्ट बताया।