उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की शानदार जीत पर तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया. TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने वोट खरीदने के लिए प्रति सांसद करोड़ों रुपये खर्च किए हैं.। लोकसभा में TMC संसदीय दल का नेतृत्व करने वाले अभिषेक ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए धनबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. अभिषेक बनर्जी ने भी कहा है कि 15-20 करोड़ रुपये खर्च करके सांसदों को खरीदा गया... वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के सांसदों की विश्वसनीयता और ईमानदारी पर सवाल उठा रहे हैं... जनता में अविश्वास पैदा करना उनकी आदत बन गई है..." बता दे की TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक ने विपक्षी खेमे में विश्वासघात की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया, ''गुप्त मतदान होने के कारण यह कहना मुश्किल है कि क्या ‘क्रॉस वोटिंग’ हुई या विपक्षी सदस्यों के वोट खारिज कर दिए गए. अगर मैं ‘क्रॉस वोटिंग’ को स्वीकार भी कर लूं, तो आम आदमी पार्टी (आप) जैसी कुछ पार्टियां हैं, जिसकी एक महिला सांसद खुलेआम भाजपा का समर्थन करती है और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलती है. ऐसे दो-चार सांसद हैं.”
अब इस बीच भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बयान दिया और पलटवार किया है भाजपा नेता शहजाद पूनावाला का कहना है, "महाराष्ट्र चुनाव, हरियाणा चुनाव, बिहार चुनाव पर बेबुनियाद आरोप लगाने के बाद कांग्रेस पार्टी के भाई-भतीजावाद वाले राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर भी सवाल उठाए और 'वोट चोरी' का आरोप लगाया। जानकारी के लिए बता दें कि राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का ऐलान किया था। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 760 से अधिक सांसदों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।