साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 15 राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह सूची जारी की गई है। इन में बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत कुल 15 राज्य शामिल हैं। बिहार में विनोद तावड़े, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा, प्रकाश जावड़ेकर को केरल, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल जबकि संबित पात्रा को पूर्वोत्तर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।