भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अभिनेत्री पूनम कौर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसपर बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं समेत आम लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, इस तस्वीर को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। राहुल गांधी और अभिनेत्री पूनम कौर की तस्वीर पर तंज कसने वाली भाजपा नेत्री प्रीति गांधी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। दोनों की तस्वीर पर गलत तरीके से टिप्पणी करना प्रीति गांधी को भारी पड़ गया। एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको काफी लताड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेस भी उन पर हमलावर रही।