फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: डिप्टी सीएम बनने का था सपना, मुकेश सहनी की VIP का खाता भी नहीं खुला

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 14 Nov 2025 06:42 PM IST

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सहयोगी पार्टियों की स्थिति बहुत बुरी हुई है और मुकेश सहनी के नेतृत्व वाली वीआईपी पार्टी का तो खाता भी नहीं खुल सका है।

बता दें कि, मुकेश सहनी महागठबंधन के डिप्टी सीएम पद के चेहरे थे, लेकिन उनकी पार्टी के खराब प्रदर्शन ने उनकी राजनीतिक संभावनाओं पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत विकासशील इंसान पार्टी को 15 सीटें मिलीं थी, लेकिन वीआईपी पार्टी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी।

VIP और महागठबंधन की करारी हार पर मुकेश सहनी ने कहा, "हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं...माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है। मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें