फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में भाजपा-जदयू से बेहतर चिराग पासवान की पार्टी का स्ट्राइक रेट!

Fri, 14 Nov 2025 06:58 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान इस बार उम्मीदों से कहीं बढ़कर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी पार्टी 27 में से 19 सीटों पर आगे है। यानी लगभग 69% सीटों पर बढ़त, जो किसी भी क्षेत्रीय पार्टी के लिए बेहद मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

बता दें कि, 2020 के चुनाव में एलजेपी ने 130 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ एक सीट जीत सकी। उस समय एलजेपी के उम्मीदवार कई जगह दूसरे नंबर पर रहे थे, लेकिन पार्टी विभाजन और सीट बंटवारे को लेकर एनडीए से दूर हो गई थी। फिर भी, चिराग पासवान की 2020 की आक्रामक मुहिम को जदयू के वोट कटाव का कारण माना गया था, जिससे नीतीश कुमार की सीटें 71 से घटकर 43 रह गई थीं। इस बार तस्वीर बिल्कुल उलट है, चिराग पासवान की पार्टी एनडीए के साथ है और गठबंधन के लिए मजबूत स्तंभ बनकर उभर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें