हर चुनाव की तरह इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार का तड़का लगने वाला है| बिहार के चुनावी मैदान में भौजपुरी स्टार पवन सिंह की एंट्री के बाद अब खबर है कि भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव की भी एंट्री अप्रत्यक्ष रुप से होने वाली है | दोनों स्टार के आने के बाद बिहार चुनाव की गतिविधियां अभी तेज हो गई है | ऐसे में सवाल उठता है कि कौन किस खेमे से मैदान में उतर रहे हैं? खेसारी लाल यादव अप्रत्यक्ष रुप से कैसे चुनावी मैदान में उतरेंगे और किसकों करेंगे सर्पोट? इन सवालों के जवाब जानने से पहले ये जान लीजिए कि चुनाव की तारीखों का एलान कब होगी?