फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: NDA के घोषणा पत्र में शामिल होंगे ये मुद्दे! इस दिन होगा जारी

Wed, 29 Oct 2025 07:56 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में महागठबंधन के बाद अब भारतीय जनता पार्टी भी जल्द अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। भाजपा बिहार में अपने सभी गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलाजुला घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

बिहार की एनडीए सरकार ने राज्य में महिलाओं को दस-दस हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का काम किया है। रोजगार सफल रहने पर इसके विस्तार हेतु दो लाख रूपये तक का कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना घोषणा पत्र में शामिल होगी। इसके अलावा विधवा महिलाओं को पेंशन, उच्च शिक्षा में आरक्षण देने के वादे को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है।

एनडीए सरकार ने बिहार में युवाओं को रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी किया है। किसानों के लिए विभिन्न इकाइयों के द्वारा अपने उत्पाद बेचने और नए बिजनेस क्लस्टर स्थापित कर निवेश-रोजगार को प्रोत्साहित करने का काम किया जा सकता है। गठबंधन बिहार में सुरक्षा और विकास का मजबूत वादा कर हर वर्ग के विकास का वादा कर सकता है। बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मूलभूत ढांचे के विकास को लेकर नए वादे किए जा सकते हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें